रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- व्हाट्सएप में लड़की का अश्लील फ़ोटो वायरल करने पर युवक गिरफ्तार✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। कोतवाली थाना रायगढ़ में 20 मई को 509 के तहत दर्ज अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
20 मई को एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति मनेंद्र बुदेला व्हाट्सएप पर उसके अश्लील फोटो वायरल कर उसे परेशान कर रहा है, जिसको लेकर पुलिस विवेचना कर रही थी, पुलिस को आरोपी की जानकारी मिलने पर तुरंत टीम बनाकर बिलासपुर से गिरफ्तार कर आईटी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर दिया गया है।



