छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update Today: 11 नवंबर के बाद होगी तापमान में गिरावट

CG Weather Update रायपुर। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। प्रदेश में सुबह काफी ठंड महसूस होती है तो दोपहर में तेज धूप परेशान करती है। इस बीच सोमवार को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई। जिसके चलते आज सुबह ठंड में कमी रही। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड में भी कमी रही। इसके साथ ही रायपुर के अलावा सबसे कम तापमान नारायणपुर में लगभग 14.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है जिसके कारण ठंडी अब कम महसूस होने लगी है। वहीं पेंड्रारोड में भी लगभग यही स्थिति है।

बताया जा रहा है कि 11 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल प्रदेश में सबसे कम तापमान नारायणपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मैसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button