✍RGHNEWS ब्रेकिंग - रायगढ़ के 6 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए , रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में खुशी की लहर , पढ़े पूरी खबर✍ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍RGHNEWS ब्रेकिंग – रायगढ़ के 6 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए , रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में खुशी की लहर , पढ़े पूरी खबर✍

रायगढ़ से एक अच्छी खबर है की रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती 6 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 6 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें वापस उनके घर भेज जा रहा है। ये मरीज प्रवासी मजदूर हैं और यहां के प्रारंभिक मरीज हैं। आज जो 6 मरीज ठीक हुए है बताया जा रहा है कि ठीक हुए मरीज धरमजयगढ़ के हैं और लैलूंगा के हैं।

जिले में प्रवासी मजदुरों के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई थी जो अब तक बढ़कर 20 हो चुकी थी अब वही 20 में से 6 लोगों के ठीक होकर घर को लौट रहे है तो वही रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ सेवा से जुड़े लोगों में भी खुशी का माहौल दिख रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्हें यहां से निकलने के बाद पांचो मरीजो को सात दिन आइसोलेशन में रहना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button