Vastu Tips: इन 5 पौधों को लगाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए लगाने के नियम – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Vastu Tips: इन 5 पौधों को लगाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए लगाने के नियम

vastu for home in kannada  वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है. साथ में इनसे जीवन में तरक्की भी होती है. हालांकि इसका फायदा तभी होता है, जब इसको सही तरीके से लगाया जाए तो चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे पवित्र पौधे के बारे में जिनको घर में सही तरीके से लगाने से आपकी खराब आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी. इन पौधों को सही तरीके से लगाने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और आपके सारे कर्ज उतर जाएंगे.

तुलसी
तुलसी का पौधा भारत में बहुत पवित्र माना जाता है. आपको देश के ज्‍यादातर घरों में यह पौधा आंगन में लगा हुआ मिल जाएगा. औषधि के रूप में भी तुलसी के बहुत फायदे हैं. साथ ही हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है. तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. घर में इसको लगाने से सुख-समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होती है. इस लिए तुलसी को हमेशा पूरब, उत्तर या पूर्व-उत्तर में लगाना चाहिए.

Also read बांग्लादेश से कल एडिलेड में भिड़ंत, बारिश की आशंका,भारत को मैच जिता सेमीफाइनल की सीट करेंगे पक्की

शमी
हिंदू धर्म में तुलसी के अलावा शमी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है. जी हां शास्त्रों के मुताबिक शमी के पौधे का विशेष महत्व है और इसे घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है. ​कहा जाता है कि शमी का पौधा भगवान शिव का प्रिय है. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. दरअसल इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है. इस पौधे को पूरब या ईशान कोण में लगाना चाहिए. इस दिशा में लगा शमी का पौधा वास्तु दोष दूर करता है.

मनी प्लांट
ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर और दफ्तर में लगाना शुभ है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इसे आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व की दिशा) में लगाना शुभ होता है.

Vastu Tips

रोजमेरी
वास्तु शास्त्र की मानें तो रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा यह पौधा शारीरिक और मानसिक परेशानियों को भी दूर करने में सहायक होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. साथ ही रोजमेरी का पौधा मेमोरी बढ़ाता है और एयर फ्रेशनर के रूप में काम करता है. इस पौधे को स्‍टडी रूम में रखना बहुत लाभदायक होता है.

केला
हिंदू धर्म में केले का बहुत महत्‍व है. केले का उपयोग पूजा में किया जाता है. मान्यता है कि केले का पौधा भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इसे ईशान कोण में लगाना सबसे अधिक उपयुक्त है.

vastu for home in kannada (Disclamer: यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. RGHNEWS  इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button