T 20 world cup भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच पे फिरने वाला है पानी जाने कैसे

भारत और बांग्लादेश दोनों के बीच 2 नवंबर को होने वाला मैच बहुत ही अहम मुकबला है. लेकिन है कि इस अहम मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराता दिख रहा है.
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत को अपना अगला मुकाबला एडिलेड में खेलना है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी पर्थ से कूच भी कर चुके हैं. भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए 2 नवंबर को होने वाला ये मैच अहम है.
लेकिन बड़ी बात ये है कि इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया जीतने नहीं वाली. और, सिर्फ टीम इंडिया ही क्यों बांग्लादेश के साथ भी ऐसा ही हो सकता है.
अब आप पूछेंगे भला ये कैसे? तो वो इस वजह से क्योंकि इन दोनों ही टीमों की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है.
एडिलेड में मुकाबला 2 नवंबर को है. और, उस दिन वहां के मौसम का मिजाज भी बिगड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक इस ऑस्ट्रेलियाई शहर में उस दिन बारिश की भी संभावना प्रबल है.
खासकर भारत-बांग्लादेश के मैच के शुरू होने के समय पर तो बिल्कुल. अब अगर ऐसा है तो मैच कहां होगा? और, जब मैच नहीं होगा तो फिर जीतेगा कौन और हारेगा कौन?
एडिलेड में हो सकता हैं पानी
एडिलेड में मौसम को लेकर आ रही खबरों के मुताबिक, उस दिन वहां आसमान में बादल छाए रहेंगे. हवाएं 20-30 kmph की रफ्तार से चलेंगी. जबकि शाम के वक्त बादल बरस भी सकते हैं. 2 नवंबर को एडिलेड में 60-70 फीसद बारिश के आसार है.
एडिलेड में मौसम के मिजाज का असर साफ है कि भारत-बांग्लादेश मुकाबले पर पड़ेगा. अगर मुकाबला धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे और अगर होता है तो फिर जीतने वाली टीम को 2 अंक मिल जाएंगे.
अंकतालिका में भारत-बांग्लादेश की स्थिति
अब जरा फिलहाल पॉइंट्स टैली में दोनों टीमों का हाल समझ लीजिए. दोनों ही टीमें ग्रुप 2 में हैं. भारत फिलहाल अंकतालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. उससे ऊपर 5 पॉइंट के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर हैं. जबकि बांग्लादेश के भी भारत के बराबर 4 अंक हैं और वो भारत के बाद तीसरे नंबर पर हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच अंकतालिका में फर्क सिर्फ रनरेट का है. और यही वजह है कि 2 नवंबर को एडिलेड में मैच अहम है, जहां दोनों ही टीमों के लिए जीतना जरूरी है.



