कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन
कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टी 20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई । मैच का एक-एक पल मजेदार रहा। वहीं टीम इंडिया के लिए एक कैच छूटना भारी पड़ गया। यही मैच का बना टर्निंग पॉइंट रहा।
12वें ओवर में छूटा कैच
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। 11 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 56 रन था। साउथ अफ्रीका धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था तो वहीं टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी। डेविड मिलर और एडेन मार्करम अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे थे। इतने में जैसे ही अश्विन ने मार्करम को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, उन्होंने इसे आगे बढ़कर खेला और डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया।
Maan ki baat में मोदी का देखे संबोधन
कोहली की कोशिश नाकामयाब
कोहली ने दोनों हाथ से बॉल को कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद दोनों हाथों से लगकर उछल गई। बॉल गिरता देख कोहली ने डाइव लगाई, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकामयाब रही और कोहली कैच नहीं पकड़।
कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन :ये कैच ड्रॉप होता देख रविचंद्रन अश्विन हैरान रह गए। उनका मुंह खुला रह गया। उन्होंने दोनों हाथ आगे किए और कुछ कहने की कोशिश की…हालांकि उन्होंने इसके बाद किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन वे निराश जरूर हुए ।
अश्विन को ये यकीन करना मुश्किल हो गया कि कोहली से भी कैच ड्रॉप हो सकता है क्योंकि वे अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। अश्विन और टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित हुआ। मार्करम ने 41 गेंदों में 52 रन ठोके।



