राजनीतिक

*✍️मनोज तिवारी को लगा झटका , दिल्ली BJP के अध्यक्ष पद से हटाए गए✍️*

RGH NEWS नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है. उनकी जगह अब आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष होंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज संगठन में इस फेरबदल की जानकारी दी. पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर रहे हैं. वर्तमान में वे पटेल नगर से पार्षद हैं.

दो महत्वपूर्ण बदलाव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज पार्टी संगठन में दो महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं. दिल्ली और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव किया गया है. दिल्ली में जहां मनोज तिवारी को हटाकर आदेश कुमार गुप्ता को नई जिम्मेदारी दी गई है, वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button