8 साल बाद T20 WC में भिड़ेंगी दोनों टीमें, भारत का पलड़ा रहा है भारी – RGH NEWS
खेल

8 साल बाद T20 WC में भिड़ेंगी दोनों टीमें, भारत का पलड़ा रहा है भारी

IND vs SA T20 World Cup 2022 नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया लगातार दो जीत दर्ज कर बुलंद हौसलो के साथ रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने जहां पिछले मैच में बांग्लादेश को 104 से करारी मात दी है तो वहीं टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड को 56 रनों से हराया है। टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप में 4 अंकों के साथ टॉप पर है और इसे बरकरार रखने के लिए उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जीत चाहिए होगी। दोनों टीमें 8 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हैं।

Virat Kohli: 28 रन बनाते ही T20 WC के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे विराट कोहली

भारत का पलड़ा है भारी
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें को टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 5 बार खेली है जिसमें 4 बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है जबकि केवल 1 बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है। साउथ अफ्रीका ने 2009 में भारत को हराया था।

Also read छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह: 01 नवम्बर को रायगढ़ में मिनी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत 2007 में दर्ज की थी। उसके बाद 2010, 2012 और 2014 में मात दी थी। भारत को एकमात्र हार नॉटिंघम में 2009 एडिशन में मिली थी।

 

भारत और साउथ अफ्रीका, टी20 में हेड टू हेड
IND vs SA T20 World Cup 2022  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20I की बात करें तो दोनों ने अब तक 23 T20I मैच खेले हैं जिसमें 13 मैच भारत ने जीते हैं तो वहीं 9 मैच साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है जबकि 1 मुकाबला बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है। टीम इंडिया अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना चाहेगी जिससे कि पर्थ में खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर वह सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को और मजबूत करना चाहेगी।

 

Related Articles

Back to top button