राजनीतिक

RGHNEWS ब्रेकिंग:- केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

शाम तक नाम का ऐलान हो सकता है

 

RGH NEWS रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए चेहरे होंगे। पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम को लेकर सहमति बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शाम तक उनके नाम का ऐलान कर सकते हैं। पूर्व सांसद साय को केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है। उनकी नियुक्ति अगले विधानसभा चुनावों तक के लिए होगी।

पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही। 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे। मोदी-1.0 में केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था। साय को संगठन के साथ ही आरएसएस का भी करीबी माना जाता है।

 

टिकट कटने की बारी आई, तो सबसे पहले अपना नाम रखा

पिछले लोकसभा चुनाव में जब प्रदेश के निवर्तमान सांसदों के टिकट काटे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं तो सबसे पहले विष्णु देव साय ने अपना नाम रखा और चुनाव न लड़ने की सहमति जताई थी। उनके इस कदम का केंद्रीय नेतृत्व पर सार्थक प्रभाव पड़ा था। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी काे अध्यक्ष बनाया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button