Finance news

Gold Price Today: दिवाली के 3 दिन बाद सस्ता हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today दिवाली का त्योहार बीते पूरे 3 दिन हो गए है. इसके साथ अब शादी-विवाह के सीजन भी आने वाला हैं, और इसके चलते सराफा बाजार में सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की जा रही है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 47,680 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

सोने के दामों में आयी गिरावट
(Bhopal gold Price Today) राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी बुधवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 47,880 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना कल 50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका.

Also read IND vs NED: नीदरलैंड मैच पलटने में माहिर, लॉर्ड्स का टी20 वर्ल्ड कप मैच भूले तो नहीं होंगे रोहित शर्मा?

चांदी के दामों में हुआ बदलाव
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में बुधवार को 63,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज भी 64,000 के दाम पर बिकेगी.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
Gold Price Today  24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

Related Articles

Back to top button