स्वास्थ्य

*✍️जब मंत्री जी के पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव, तो देखें कैसे मचा हड़कंप✍️*

नईदिल्ली उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है. मंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी प्रयोगशाला से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अमृता रावत पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज और उनका परिवार घर में क्वारंटाइन में रह रहा है. मंत्री की पत्नी के कोविड-19 से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं. इस बीच, उत्तराखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button