देश

आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या,फैली दहशत

श्रीनगर, 15 अक्टूबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरन कृष्ण पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया।

Read more:Sarkari Yojana: इस दिन किसानों के खाते में आ जाएगी इस योजना की राशि

अधिकारियों ने बताया कि जख्मी कृष्ण को शोपियां अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button