Raigarh News: दुकान का नौकर निकला विश्वासघाती, मालिक की गैरमौजूदगी में 5.60 लाख रूपये का सामान बेचकर हुआ रफुचक्कर, कोतवाली थाने में अपराध दर्ज

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 02.10.2022 को जवाहर नगर दुर्ग में रहने वाले आकाश शर्मा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ आकर उनके दुकान के कर्मचारी द्वारा बिना जानकारी दुकान का सामान बेचकर अन्यत्र भाग जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
Raigarh News: रिपोर्टकर्ता बताया कि इसका रायगढ में कार्मेल स्कूल के सामने हाईव न्यूट्रिशियन नाम का व्यवसायिक प्रतिष्ठान है जिसे नवम्बर 2017 में प्रारंभ किये थे, फरवरी 2018 से शॉप में काम करने के लिए 6,000 रूपये मासिक वेतन पर मुरलीधर चौहान निवासी जगतपुर अंश होटल के पीछे रायगढ़ को रखे थे । हर माह एक बार दुर्ग से दुकान आकर रजिस्टर चेक कर स्टाक देखकर जाता था । तीन साल से सब ठी चल रहा था, जिससे मुरलीधर विश्वास अर्जित कर चुका था। अब फोन से ही उससे बात कर दुकान के बारे में जानकारी लेने लगे । अगस्त 2022 में काफी समय बाद जब दुकान आकर स्टाक व रजिस्टर चेक किये तो देखे फरवरी 2022 से अगस्त 2022 के मध्य दुकान में बिक्री के लिए आये हाईव न्यूट्रिशियन के बिक्री का कोई लेखा जोखा नहीं था । जब मुरलीधर से पूछे तो गोल मोल जवाब दिया जो अब रायगढ छोड़कर कहीं भाग गया है, मुरलीधरभरोसे का फायदा उठाकर सामान को अफरा-तफरी कर बिक्री किये गये सामान का पैसा 5,60,000/ रूपये का हड़प कर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में दिए गए आवेदन पर आरोपी मुरलीधर चौहान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में धारा 408, 420 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।



