AUS ने टीम इंडिया को दिया 187 का टारगेट, आखिरी 5 ओवर में बने 63 रन – RGH NEWS
खेल

AUS ने टीम इंडिया को दिया 187 का टारगेट, आखिरी 5 ओवर में बने 63 रन

india aus टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टिम डेविड के बल्ले से सबसे ज्यादा 27 गेंद में 54 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, कैमरून ग्रीन के बल्ले से सबसे ज्यादा 21 गेंद में 52 रन निकले। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। का फैसला करेगा.
india aus

अक्षर पटेल को मिली दूसरी सफलता

अक्षर पटेल ने अपना दूसरी विकेट हासिल कर लिया है. अक्षर पटेल ने जोश इंगलिस को 24 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

अक्षर-चहल का कमाल
अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग कर ग्लेन मैक्सवेल को रन-आउट किया। उन्होंने बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो किया और बॉल जाकर विकेट पर लगी। पहले तो ऐसा लगा मैक्सवेल नॉट-आउट हैं। क्योंकि कार्तिक के ग्लवस से विकेट और एक गिल्ली गिर गई थी, लेकिन भाग्य टीम इंडिया के साथ था। जब दूसरी बार बॉल स्टंप पर लगी तो एक गिल्ली उसी पर थी और मैक्सवेल रन-आउट हो गए। आउट होकर वापस जा रहे मैक्सवेल काफी गुस्से में भी नजर आए।

वहीं, युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार गेंद से स्टीव स्मिथ को 9 रन बनाने के बाद कार्तिक के हाथों स्टंप आउट करा दिया। अक्षर पटेल ने इसके बाद जोश इंगलिस और मैथ्यू वेड को भी आउट किया।

कैमरून ग्रीन को भुवनेश्वर ने किया आउट
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने तीसरे टी-20 में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 52 रन बना दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा। ग्रीन तेजी से रन बना रहे थे। ऐसा लगा आज ये खिलाड़ी शतक बनाकर ही दम लेगा, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में उन्होंने केएल राहुल को कैच दे दिया।

उनकी इस शानदार पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने पॉवर-प्ले में 36 गेंद पर 66 रन बना दिए।

india aus
india aus

india aus

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल,जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड।

9 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में टी-20 सीरीज नहीं जीता भारत
वैसे तो टीम इंडिया को भारतीय सरजमीं पर हराना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया भारत को हर सीरीज में कड़ी टक्कर देता है। टीम इंडिया 2013 के बाद अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी टी-20 सीरीज नहीं जीत पाई है। आखिरी बार 9 साल पहले 2013 में 1-0 से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उसके बाद 2017 में हुई टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। वहीं, 2019 में आखिरी टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-0 से जीता था।

india aus

इस सीरीज की बात करें तो मोहाली में खेला गया पहला टी-20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। जबकि नागपुर टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में दमदार वापसी की।

india aus हैदराबाद के स्टेडियम पर कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। जिसमें से टीम इंडिया ने एक मैच जीता है। वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऑस्ट्रेलिया एक बार यहां टी-20 मुकाबला खेलने 2017 में खेलने उतरी थी, लेकिन वह मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था।

Related Articles

Back to top button