देश

बारिश के कहर ने 4 सगे भाई-बहनों की छीन ली जिंदगी,दीवार गिरने से हुई मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से 4 मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत हो गई. मरने वाले सभी सगे भाई बहन है. मृतकों में तीन भाई और एक बहन शामिल है.

सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव का है मामला

जानकारी के मुताबिक, ये मामला सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव का है. हादसे के बाद मौके पर बचावकर्मी पहुंचे. पी आर वी 1611 ने रेस्क्यू कर सभी मृत बच्चों के शवों को मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया.

Read also:Hair Care: इस पत्ते की मदद से बाल बनेंगे घने और मजबूत

सगे भाई-बहन थे चारों बच्चे

इस घटना में 75 साल की दादी शारदा देवी और 4 साल के एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है. इन बच्चों के माता पिता की दो-तीन साल पहले मौत हो चुकी है. चारों मृत बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे थे.

डीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा

UP News:इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल में घायलों को देखने के बाद करके घटनास्थल चंद्रपुरा का जायजा लिया है. जिलाधिकारी ने मृत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत सहायता प्रदान करने की बात कही है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button