छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)राजनीतिक

✍मुख्यमंत्री भूपेश का कलेक्टरों को निर्देश, जिले से गुजरने वाले प्रवासी श्रमिकों को भोजन, पानी के साथ जूते, चप्पलें मुहैया कराएं …✍

रायपुर ।। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले श्रमिकों को अब राज्य सरकार भोजन, पानी के साथ ही पहनने के लिए जूते, चप्पल भी मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मजदूरों को छत्तीसगढ़ में कोई तकलीफ नही होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री को पता चला था कि पैदल चलकर छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचे श्रमिकों के पांव जल जा रहे।

सीएम के निर्देश पर राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, कवर्धा जैसे कुछ जिलों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल शुरू कर दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button