विश्वकर्मा जयंती मना रहीं महिलाओं-बच्चों पर चढ़ाई गाड़ी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

विश्वकर्मा जयंती मना रहीं महिलाओं-बच्चों पर चढ़ाई गाड़ी

Chhattisgarh News शनिवार को रायपुर शहर में एक हादसा हो गया। विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में ये दुर्घटना हुई। जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में एक युवक ने अपनी तेज रफ्तार कार घुसा दी। इसमें कुछ महिलाओं और बच्चों को चोट आई है।

मामला रायपुर के अग्रसेन चौक इलाके का है। विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों ने एक शोभा यात्रा निकाली। ये यात्रा शाम करीब 5.30 बजे बढ़ई पारा से होते हुए अग्रसेन चौक के पास पहुंचीं। तभी वहां से गुजर रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार भीड़ में घुस आई। गाड़ी ने लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Chhattisgarh News

Also Read मुख्यमंत्री के प्रति सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया

ऐसे हुआ हादसा
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी अमित शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि कार चला रहा युवक बेतरतीब ढंग से गाड़ी लेकर शोभायात्रा के बीच घुस गया। करीब 10-15 महिलाओं और बच्चों को टक्कर मारके आगे बढ़ गया। कुछ दूर रामसागर पारा के पास जुलूस में शामिल युवकों ने गाड़ी को रोका तो गाड़ी से निकलकर युवक पास ही सड़क पर ही मौजूद विधायक बृजमोहन अग्रवाल के घर में जा घुसा।

मौके पर मौजूद भीड़।

अमित शर्मा ने बताया कि हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। इसी जगह पर भीड़ जमा हो गई और सड़क को जाम कर दिया गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची। एएसपी डीसी पटेल ने भीड़ से बातचीत की। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार सवार युवक को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। उसे गिरफ्तार करने की बात को लेकर युवकों ने हंगामा कर दिया।

जुलूस में थे विधायक
करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और आजाद चौक थाने लेजाकर इस मामले में FIR दर्ज करवाने की बात कही। हंगामे के बाद फिर लोग आजाद चौक थाने पहुंचे और पुलिस से इस हादसे की शिकायत की। जब हादसा हुआ उस समय शोभायात्रा में खुद विधायक कुलदीप जुनेजा और भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा शामिल थे।

महिलाओं की टूटी चूड़ियां।
Chhattisgarh News  विश्वकर्मा पूजा की यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि जिन महिलाओं और बच्चों को टक्कर मारी उन्हें चोटें भी आई हैं। सड़क और हादसे वाली कार पर महिलाओं की टूटी चूड़ियां भी मिलीं। गुस्साई भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए थे।

Related Articles

Back to top button