Korba News: हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार,बिजली के तार जोड़ने के समय हुआ था विवाद – RGH NEWS
कोरबाछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Korba News: हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार,बिजली के तार जोड़ने के समय हुआ था विवाद

◆आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त*

*◆आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*नाम पता आरोपी:-*

*रामाधार मिरी पिता गुरुवार मिरी उम्र 47 वर्ष साकिन आछीमार चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.09.2022 सूचक हमराह प्रेम सिंह कंवर एवं श्रीमती ज्योति कवर के साथ चौकी उपस्थित आकर सूचना दी कि आज दिनांक 14.09 2022 के शाम करीबन 7:30 बजे इसका पड़ोसी धरम सिंह कंवर का भांजा घर आकर बताया कि इसका पिता बाबूलाल कंवर उसे घर के पास सड़क पर गिरा हुआ है जिसके सिर से खून निकल रहा है तब यह अपने मां गंगा बाई के साथ जाकर देखी कि इसे घर से थोड़ी दूर धरम सिंह के घर के पास इसके पिता बाबूलाल कंवर सड़क पर गिरा हुआ था जिसके सिर से खून बह रहा था तब तक वहां पर गांव वाले आ गए थे जिसको डायल 112 और 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल कोरबा लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि बाबूलाल की मौत हो गई है जिसका लाश जिला अस्पताल में रखा है इसका पड़ोसी रामाधार मिरी पूर्व से झगड़ा चल रहा था जो कई बार बोला था कि किसी एक को जान से मार लूंगा आज दिनांक 14.09. 2022 के शाम करीबन 5:00 बजे रामाधार मिरी इससे घर के पीछे बिजली का तार जोड़ रहा था उसी बात को लेकर उसके पिता बाबूलाल से झगड़ा किया था संदेह है संदेह है है कि रामाधार मिरी के द्वारा टांगी से मारकर इसके पिता बाबूलाल कंवर की हत्या कर दिया है की रिपोर्ट पर थाना चौकी रामपुर में मर्ग क्रमांक 0/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम किया गया ।
घटना की गंभीरता को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर संदेही के घर ग्राम आछीमार जहां आरोपी रामाधार मिरी मिला जिसे चौकी लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया , आरोपी को आज दिनांक 16.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक टांगी जप्त किया गया गया है ।

Read also: Stock Market Closing बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1093 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के करीब बंद, सभी सेक्टर्स में

Related Articles

Back to top button