✍महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाकर की आत्महत्या , जाँच में जुटी पुलिस ...✍ – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाकर की आत्महत्या , जाँच में जुटी पुलिस …✍

धमतरी ।। जिले के सिहावा थाना इलाके के ग्राम सेमरा में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर आत्माहत्या कर ली है. महिला का नाम बिसमृत देवांगन (58) है. मामला सिहावा थाना के ग्राम सेमरा का है. सिहावा थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि घटना बुधवार की दरमियानी रात की है. जिसकी सूचना गॉव के सरपंच ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया.

मृतिका अपने भाई मोरार देवांगन के यहाँ रहती थी. सुबह मृतक महिला की जली हुई लाश घर के आँगन में ही पड़ा देखकर घर के अन्य सदस्य सक्ते में आ गये. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुँची थी. पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या से जोड़ कर जाँच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button