होटल में लगी आग 6 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

होटल में लगी आग 6 लोगों की मौत

राज्य के सिकंदराबाद इलाके के एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी। आग की वजह से पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों पर धुंआ छा गया है। घटना के संबंध में हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद ने कहा आग से बचने के लिए कई लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। घायलों को उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद होकर आग को काबू पाने का प्रयास कर रही है।

घटना के संबंध  में  गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन भारी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि घटना कैसे हुई।

 

Related Articles

Back to top button