7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट

7th Pay Commission Fitment Factor Update: अगर आपके घर में कोई भी या आप खुद केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो गुड न्यूज आई है। यह खबर ऐसी सरकारी कर्मचारियों के लिए है, जो लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. फिटमेंट फैक्टर में बदलाव होते ही सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव आएगा. जी मीडिया को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सितंबर के अंत में सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है।
लंबे समय से हो रही बदलाव की मांग
इसके अलावा सरकार की तरफ से सितंबर में ही फिटमेंट फैक्टर पर फैसला लिया जा सकता है। इसमें बदलाव होते ही कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी. फिटमेंट फैक्टर में बदलाव होते ही पूरी सैलरी पर इसका असर दिखाई देगा। उम्मीद की जा रही है कि फिटमेंट फैक्टर को लेकर सितंबर के अंत तक बैठक हो सकती है। यदि इस बात पर सहमति बनी तो 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के तहत इजाफा होगा। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
सैलरी में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका
केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है. इसे सितंबर में बढ़ाकर 3.68 गुना किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता है। फिटमेंट फैक्टर में बदलाव का मतलब है इससे आपकी सैलरी पर भी असर पड़ेगा। इसके आधार पर ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाई जाती है.
इस राशि के लोगों को व्यवहार में बदलाव करने की जरूरत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2017 में बढ़ी थी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी
फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी. सरकार की तरफ से इससे पहले 2017 में इंट्री लेवल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ाकर उन्हें खुश किया था. लेकिन उसके बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी के तौर पर 18 हजार रुपये मिलते हैं वहीं अधिकतम सैलरी 66,900 रुपये मिलती है.



