महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे

महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी ही अगले सीजन में होंगे कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी अगले साल: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है। चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसका एलान टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने रविवार (चार सितंबर) को किया। धोनी ने इस साल आईपीएल के आखिरी मैच के बाद कहा था कि वह अगले सीजन में भी खेलेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी अगले साल: पिछले सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी। जडेजा ने आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी। वह अपनी कप्तानी में टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल जीत चुके हैं।
सोनाली फोगाट हत्या मामला सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस
धोनी ने इसके आगे बताया, “मुझे प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। यह सभी को धन्यवाद कहने जैसा होगा। हालांकि, वह मेरा आखिरी सीजन होगा या नहीं, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आप अगले दो साल के लिए भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। निश्चित रूप से अगले सीजन में मजबूत वापसी करने के लिए मेहनत करूंगा।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चेन्नई के साथ बने रहेंगे। हालांकि, मीडिया में इस ऑलराउंडर और फ्रेंचाइजी के बीच खराब रिश्ते की खबरें सामने आई थीं। जडेजा को इस सीजन में कप्तान बनाया गया था, लेकिन आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी।


