देश

सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

Sonia Gandhi Mother Passes Away: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पॉओला माइनो का 27 अगस्त को निधन हो गया. मंगलवार को इटली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए निकली थीं. बता दें कि सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप के लिए विदेश यात्रा पर हैं. उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए हैं.

 

सोनिया गांधी के मां के निधन के बारे में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी है. राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने जा चुके हैं. याद दिला दें कि 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, तब पार्टी ने कहा था कि वह ‘एक बीमार रिश्तेदार’ से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button