कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2’ के ‘रूह बाबा’ कार्तिक आर्यन फैंस के लिए| – RGH NEWS
मनोरंजन

कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2’ के ‘रूह बाबा’ कार्तिक आर्यन फैंस के लिए|

कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2:   कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ में ‘रूह बाबा’ बनकर दर्शकों को खूब हंसाया दर्शकों को रोमांचित होंगे  कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक ओर जहां कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो रही थीं, तो ‘भूल भुलैया 2’ ने धमाल मचा दिया था। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रूह बाबा के किरदार में कार्तिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब रूह बाबा का यह किरदार कॉमिक बुक में भी नजर आने वाला है, जिसके जानकारी अभिनेता ने अपने फैंस के साथ साझा की है।

कॉमिक बुक अवतार में आएंगे ‘भूल भुलैया 2:    रूब बाबा की भूल भुलैया’ कॉमिक को डायमंड कॉमिक्स द्वारा लाया जा रहा है। यह एक लोकप्रिय पब्लिशर है, जिसने चाचा चौधरी और मोटू पतलू जैसे किरदार दिए हैं।

सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन अपनी जनरेशन के पहले ऐसा अभिनेता है, जिनके किसी कैरेक्टर पर कॉमिक बुक आई है। कार्तिक आर्यन को बच्चे बहुत पसंद करते हैं और ऐसा करने के बाद वह अपने सभी छोटे फैंस के और भी करीब पहुंच जाएंगे।

अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में रूह बाबा के रोल में कार्तिक आर्यन  को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस रोल में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब सराहना हुई. अब एक्टर का यह किरदार जल्द ही कॉमिक बुक में नजर आएगा. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉमिक बुक की एक तस्वीर के साथ अपने फैंस को यह दिलचस्प खबर दी है.

कार्तिक के एक फैन ने लिखा, ‘आप सचमुच सुपरस्टार हैं. इसके लिए धन्यवाद! एक अन्य फैन ने लिखा, ‘यह बहुत ही अद्भुत है… यह पहले से ही पसंद आने लगा है.’ कार्तिक ने यह पोस्ट करीब 19 घंटे पहले साझा की है, जिस पर साढ़े तीन लाख के करीब लाइक्स आ गए हैं.

shortlist

Related Articles

Back to top button