मनोरंजन

शुभमन गिल लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ लोग ले रहे ‘सारा’ का नाम

शुभमन गिल लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ:मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन लंदन में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए। दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शुभमन लंदन में सारा के साथ डेट पर गए हैं।

शुभमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। शुभमन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशन की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की।

गिल का अब तक करियर शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 21 पारियों में उन्होंने 30.47 की औसत और 57.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतक जड़े हैं।

बेटियों को हर महीने मिलेगा 5000 रुपए, मोदी सरकार लाई ये योजना

इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 91 रन है। इसके अलावा 9 वनडे में उन्होंने 71.28 की औसत और 105.27 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है जो हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़े थे।

सारा अली खान का नाम शुभमन गिल से पहले कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू किया था। उसके बाद से यह कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कभी भी कुछ नहीं कहा।

शुभमन गिल लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ : सुशांत के बाद फिल्म लव आज कल के दौरान उनकी नजदीकियां कार्तिक के साथ बढ़ गईं। दोनों के बीच रिलेशन के काफी चर्चे हुए। अब दोनों अलग हो चुके हैं। सुशांत और कार्तिक के अलावा सारा का नाम ईशान खट्टर, हर्षवर्धन कपूर और वीर पहाड़िया के साथ भी जुड़ चुका है।

Sortlink

Related Articles

Back to top button