छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली भर्ती, इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन

Cg News बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में इन दिनों कई पदों पर भर्ती निकली है। यहां केन्द्र प्रशासक पद एवं केस वर्कर पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के  कुल 4 पद भरे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, बल्कि वॉक इन इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थियों को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने हेतु आमंत्रित की गई है

जारी भर्ती विज्ञापन के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में केन्द्र प्रशासक के 01 पद एवं केस वर्कर के 04 पदों में भर्ती होगी। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 01 सितम्बर 2022 को आयोजित होगी जिसके अर्न्तगत प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग बीजापुर में पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे वॉक इन इंटरव्यू आयोजित होगी।

Raigarh News: होटल मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स में प्रवेश हेतु 25 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक योग्यता

पद का नामः केन्द्र प्रशासक

1. विधि में डिग्री/एम.एस.डब्ल्यू की डिग्री ।
2. कम से कम 5 वर्ष का शासकीय या गैर शासकीय संस्था में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दों पर कार्य अनुभव जिसमें कम से कम परामर्शदाता के रूप में 1 वर्ष का अनुभव हो ।
3. मानव संसाधन और केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु जिले के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जावेगी
4. कम्प्यूटर का ज्ञान होना ‘आवश्यक है।

पद का नामः केस वर्कर

1. विधि में डिग्री अथवा एम.एस.डब्ल्यू की डिग्री ।
2. कम से कम 3 वर्ष का शासकीय या गैर शासकी संस्था में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दों पर कार्य अनुभव ।3. मानव संसाधन और केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु जिले के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जावेगी।
4. कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button