Raigarh News: विक्रांत तिवारी ने फोड़ी मटकी, आमजन कृष्ण के रंग में रंग गए – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: विक्रांत तिवारी ने फोड़ी मटकी, आमजन कृष्ण के रंग में रंग गए

Raigarh News रायगढ़ । शहर में इस बार भी 19 अगस्त 2022 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की चहूं ओर धूम रही। कोरोना महामारी के दो वर्ष के बाद श्रद्धालुओं ने खुलकर जन्माष्टमी आयोजन का आनंद उठाया और श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हो गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन सेवक संघ रायगढ़ के बैनर तले और भाजपा नगर दक्षिण मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद के नेतृत्व में भव्य दही हंडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि विगत 5 वर्षो से जन सेवक संघ, रायगढ़ दही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है । इस वर्ष भी जूटमिल रोड स्थित सुश्री होटल के पास मटकी फोड़ का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान श्री कृष्णा की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। क्षेत्र के युवा , बाल , वृद्ध सभी साथी एकत्रित हो कर नाच गाने के साथ दही हंडी फोड़ कर श्री कृष्णा का जन्म उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर डीजे की धून पर युवा थिरकते नजर आए। श्रीकृष्ण की भक्ति से परिपूर्ण गीतों पर युवा झूमते गाते नजर आए। वही वार्ड के पार्षद बबलू बारेठ भी जमकर थिरकते दिखे। तत्पश्चात मटकी फोड़ने के लिए उत्साही युवाओं के द्वारा गोल भाँवर बनाकर एक के ऊपर चढ़कर मानव सीढ़ी बनाकर एक के ऊपर मटकी फोड़ने के लिए चढ़े और गिरे भी, कई बार उत्साही युवाओं ने कोशिश किया पर नाकाम रहे। अंत में भारी उत्साह और जोश के साथ युवा एक के ऊपर एक चढ़े और विक्रांत तिवारी के हाथ से मटकी फूटी और माखन रूपी प्रसाद सभी लोगों द्वारा ग्रहण किया गया। उक्त आयोजन में संदीप सिंह और गौरव चौहान की अहम भूमिका रही। साथ में चेतन जयसवाल, रवि सिंह, सचिन चौहान, रामपुरी गोस्वामी, गोपाल जाना, कमलेश चौहान, राजा सिंह, ऋषभ चौहान, मो.अब्बास, बिट्टू खान, आयुष गोंड, इंद्र गोंड, गोपाल साहू, नरसिंह, अविनाश महंत, अमित महंत, सागर सिंह, पवन चौहान, अभिषेक चौहान, अजय सिंह, बिट्टू सिंह, सहित अन्य की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button