रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: 19 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

Raigarh News रायगढ़, 18 अगस्त 2022/ छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी)विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर रायगढ़ द्वारा उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।



