Raigarh News: सारंगढ़ कालेज खेल ग्राउंड में मिले अज्ञात महिला शव मामले में हत्या का अपराध दर्ज – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सारंगढ़ कालेज खेल ग्राउंड में मिले अज्ञात महिला शव मामले में हत्या का अपराध दर्ज

Raigarh News *रायगढ़* । दिनांक 14.08.2022 को थाना सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कालेज सारंगढ़ खेल ग्राउण्ड के सीमेंट बिजली खम्भा के पास अज्ञात महिला उम्र करीब 30-32 वर्ष का शव मिला था जिसके गले में रबर की रस्सी बंधा हुई थी । सारंगढ़ पुलिस शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर संक्षिप्त पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । गवाहों के कथन, पीएम रिपोर्ट एवं मौजूद साक्ष्य पर महिला की हत्या कर रबर की रस्सी को गले में कसकर हत्या को आत्महत्या (फांसी) का स्वरूप देना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । सारंगढ़ पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के वारिशान का पता लगाया गया है, जिनसे पूछताछ कर हत्या के कारणों एवं अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button