Independence Day 2022: PM मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई – RGH NEWS
देश

Independence Day 2022: PM मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

PM मोदी ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और ट्वीट कर कहा, ‘देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!’

 

 

लाल किले के आसपास 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास 10,000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया है. लाल किले पर प्रवेश द्वारों पर चेहरे से पहचान करने वाली प्रणाली युक्त कैमरों से लेकर बहु स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. साथ में किले के आसपास के इलाकों में इमारतों की छतों पर और संवेदनशील स्थानों पर 400 से ज्यादा पतंगबाजों और पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है. इसके अलावा लाल किले के पांच किलोमीटर के इलाके को समारोह समाप्त होने तक ‘नो काइट जोन‘ (पतंग उड़ाने पर रोक) क्षेत्र घोषित किया गया है.

देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को न सिर्फ तिरंगे से सजाया गया है, बल्कि दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा और यहां लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. वहीं सभी राज्यों में पुलिस तंत्र को सतर्क कर दिया गया है, ताकि समारोहों में किसी भी तरह की बाधा न आए.

पीएम मोदी 9वीं बार फहराएंगे तिरंगा

भारत आजादी के 75 साल पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर पर 9वीं बार ‘तिरंगा’ फहराने के बाद सुबह 7:30 बजे देश को संबोधित करेंगे.

Related Articles

Back to top button