छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: घर से लापता प्रेमी युगल की मिली लाश

Cg News गरियाबंद। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में आज तड़के सुबह प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फांसी के फंदे में मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती आज सुबह 11 बजे से अपने अपने घर से नदारद थे. इसके पहले भी कई बार मृतक युवती अपने ग्राम बेलटुकरी से देवरी जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने का प्रयास कर चुकी थी. उस दौरान नाबालिक होने के चलते घर वालों की समझाइश पर वह वापस घर आने लगी थी. लेकिन आज सुबह राजिम के ग्राम देवरी नहर नाली के पास शीशम के पेड़ में तड़के सुबह दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर मृतक भोजराम साहू और युवती कुंती की पहचान कर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button