छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री को धरसींवा विधायक श्रीमती शर्मा ने बांधा रक्षासूत्र

रायपुर 11 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्ध व सुखमय जीवन की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती शर्मा को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Short link

ख़बर शेयर करें:

Back to top button