मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा की माता श्रीमती नलिनी मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा की माता श्रीमती नलिनी मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा की माता श्रीमती नलिनी मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मिश्रा का निधन गत मंगलवार की रात को रायगढ़ में हो गया। वे 85 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नलिनी मिश्रा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button