रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आत्मानंद विद्यालयों में चयनित 64 अभ्यर्थियों को डीईओ ने प्रदाय किया नियुक्ति पत्र

Raigarh News रायगढ़, 1 अगस्त 2022/ जिला रायगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजना अंतर्गत संचालित 11 विद्यालयों के रिक्त पदों हेतु चयनित 64 अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य द्वारा गत 30 जुलाई 2022 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विदित हो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 3 जुलाई 2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में साक्षात्कार आयोजित किया गया था और चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने हेतु प्रातः10 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आमंत्रित किया था। 30 जुलाई को प्रातः10 बजे नवनियुक्त शिक्षक जिला पंचायत सभा कक्ष में उपस्थित हुए। जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्य करने के तरीके और कर्तव्यनिष्ठा के विभिन्न आयामो से नवनियुक शिक्षकों को अवगत कराते हुए नियुक्ति पत्र प्रदाय किए गए। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 4 अगस्त 2022 तक अपने-अपने विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लेना है। कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट से पुनःचयन सूची जारी की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button