मेडिकल कॉलेज में संविदा चिकित्सकों ने काम बंद कर शुरू किया हड़ताल,मरीजों को हो रही परेशानी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मेडिकल कॉलेज में संविदा चिकित्सकों ने काम बंद कर शुरू किया हड़ताल,मरीजों को हो रही परेशानी

Raigarh News रायगढ। स्व लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज में संविदा चिकित्सकों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया है। वे स्व लखीराम जी के स्टेचू के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। संविदा चिकित्सकों की एक ही मांग है कि उन्हें नियमित किया जाय। संविदा चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से मेडिकल कालेज में कामकाज ठप पड़ गया है। चिकित्सा व्यवस्था भी चरमरा गई है। इससे यहां आने वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के संविदा चिकित्सकों ने बताया कि वे व्यथित हो कर अपनी दशा और स्थिति की ओर शासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए आंदोलनरत है। वे सिर्फ यही चाहते हैं कि आदर्श भर्ती नियम 2019 का पालन हो, जिसके तहत उन्हें नियमितीकरण किया जाए।

Related Articles

Back to top button