रसिक दवे का किडनी फेल होने से निधन, 2 साल से डायलिसिस पर थे एक्टर – RGH NEWS
मनोरंजन

रसिक दवे का किडनी फेल होने से निधन, 2 साल से डायलिसिस पर थे एक्टर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बालिका बधू 2’ फेम केतकी दवे के पति और एक्टर रसिक दवे का किडनी फेल होने चलते निधन हो गया. रसिक ने पत्नी के साथ ‘नच बलिए 2’ में भी हिस्सा लिया था. वह 65 साल के थे. रसिक को इंडस्ट्री में लोग प्यार से रसिक भाई के नाम से बुलाते थे. वह पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे. किडनी लगातार खराब होती रही और पिछला एक महीना बेहद दर्दनाक रहा. उन्होंने शुक्रवार (29 जुलाई) रात 8 बजे अंतिम सास ली. रसिक के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं.

केतकी की मां भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस सरिता जोशी हैं और उनके पिता (दिवंगत) प्रवीण जोशी एक थिएटर डायरेक्टर थे. उनकी एक छोटी बहन पूरबी जोशी है जो एक एक्ट्रेस और एक एंकर भी हैं. रसिक और केतकी दवे एक गुजराती थिएटर कंपनी भी चलाते थे.

रसिक दवे ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में एक गुजराती फिल्म ‘पुत्र वधू’ से की और गुजराती और हिंदी दोनों माध्यमों में काम किया. केतकी और रसिक ने 2006 में ‘नच बलिए’ में भी भाग लिया था.

 

Related Articles

Back to top button