छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
रायपुर : मुख्यमंत्री ने ग्राम करसा में 5 लीटर गौमूत्र खरीदकर दुर्ग जिले में गौमूत्र खरीद योजना का शुभारंभ किया

रायपुर, 28 जुलाई, 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन विकासखण्ड के ग्राम करसा में हरेली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गौमूत्र खरीदकर दुर्ग जिले में गौ मूत्र खरीद योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम हसदा की महिला किसान राजेश्वरी वैष्णव, जानकी साहू से 5 लीटर गौमूत्र खरीदकर किसानों को 20 रूपए दिया। इसके पश्चात रिद्धि महिला ग्राम संगठन के महिला सदस्यों ने गौ मूत्र का रासायनिक परीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उनसे परीक्षण करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
Follow Us