Ek Villain Returns :जाने क्या है एक विलेन रिटर्न्स की कहानी?आखिर तक सस्पेंस बरकार – RGH NEWS
मनोरंजन

Ek Villain Returns :जाने क्या है एक विलेन रिटर्न्स की कहानी?आखिर तक सस्पेंस बरकार

Ek Villain Returns Review: बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म साल 2014 में आई एक विलेन का सीक्वेल है. फिल्म के पहले पार्ट में जहां रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर थे. तो वहीं, एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पटानी लीड रोल में है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर भी देखने को मिलेगा. लेकिन 8 साल बाद एक विलेन का सीक्वेल दर्शकों को कितना लुभा पाएगा, आईए जानते हैं एक विलेन रिटर्न्स के रिव्यू को.

क्या है एक विलेन रिटर्न्स की कहानी?

फिल्म के ट्रेलर को जिस तरह से दिखाया गया, उससे एक विलेन रिटर्न्स की कहानी का अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है. फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस को जमकर भरा गया है. फिल्म की शुरूआत होती है घर में चल रही पार्टी के सीन से, जहां अचानक एक शख्स आता है और सबको मारने लग जाता है. यानी फिल्म की शुरूआत से ही आपको एक्शन देखने को मिलेगा. इसके बाद फिल्म में अर्जुन कपूर की एंट्री होती है. जो एक अमीर खानदान से ताल्लुक रखता लेकिन बिगड़ा हुआ है. उसका एक ही सिद्धांत है कि मरना जानता है लेकिन हारना नहीं. फिल्म में आगे आर्वी खन्ना यानी तारा सुतारिया आती हैं, जो फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है. इस दौरान फिल्म में अर्जुन और तारा के बीच रोमांस को दिखाया गया है.

Good Luck Jerry Review: जान्हवी कपूर ने जेरी बनकर जमाया रंग,जाने देखें कि न देखें यह फिल्म

Ek Villain Returns Review: फिल्म की कहानी में तब मोड़ आता है, जब जॉन अब्राहम की मुलाकात दिशा पटानी से होती है. इसके बाद फिल्म में मर्डर्स का सिलसिला शुरू होता है. कहानी का मेन कैरेक्टर, जो एक विलेन भी है. वह एकतरफा प्यार में धोखा खाए लोगों का मसीहा बनता है. हालांकि, ये विलेन मास्क के पीछे छिपा होता है. मोहित सूरी ने इस फिल्म में जिद की ताकत को दिखाने की कोशिश की है, जो काफी हद तक सफल भी हुए है. फिल्म में तब तक भी सस्पेंस बरकरार रहता है, जब अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का सामना होता है. इस बीच, पुलिस एक विलेन को ढूंढ रही होती है. लेकिन में ना तो दिशा पटानी विलेन हैं और ना ही तारा सुतारिया. तो जाहिर सी बात है कि ये विलेन जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर में से कोई एक है. बस फिल्म में इसी बात को लेकर सस्पेंस बनाया गया है. ये विलेन कौन है क्यों हत्याओं को अंजाम देता है, इसके आपको फिल्म देखनी पडे़गी. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के एक हिस्से में पहला विलेन यानी रितेश देशमुख भी लौट आए हैं.

एक्शन और सस्पेंस से दर्शक होंगे खुश

फिल्म में दमदार एक्शन दिखाया गया है. जॉन अब्राहम अपने एक्शन की वजह से ही जाने जाते हैं. वहीं, अर्जुन कपूर ने भी इस सीक्वेंस को फिल्माने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. मोहित सूरी सस्पेंस को बनाए रखने में सफल हुए हैं.

Related Articles

Back to top button