देश

दहेज के प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

जबलपुर- सिर्फ दो माह पहले ही हुई था शादी लेकिन दहेज के दानवों ने एक नवविवाहिता को जीने नहीं दिया। जबलपुर के मझौली में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है जहां दो माह पहले हुई शादी के बाद ससुराल वालों ने सोने की अंगूठी और बाईक की डिमांड के लिए अड गए। नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों को समझाने का बहुत प्रयास किया कि मेरे परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं की वह आपकी डिमांड स्वीकार कर सकें लेकिन पति और ससुराल वाले उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद आए दिन पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की जाने लगी। जिससे तंग आकर पीडिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।

ससुराल वालों की मांग

suicide by hanging : मृतिका का विवाह इस साल मई में ग्राम बनखेडी में एक चौहान परिवार में हुआ था। शादी के एक माह बाद ही ससुराल वाले मृतिका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। उन्होने पीड़िता से कई बार कहा कि वह अपने मायके वालों से सोने की अंगूठी और बाईक देने की बात करे। सुसराल वालों की मांग पूरीनहीं होने के कारण वह पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद जब मामला ज्यादा बढने लगा तो ससुराल वालों से तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button