महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान,इलाके में हड़कंप – RGH NEWS
देश

महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान,इलाके में हड़कंप

suicide : बिहार – बिहार के जमुई में खुदकुशी की घटना सामने आई है जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बेबीलोन कैपिटल पहुंचे….

परिजनों का ससुराल वालों पर आरोप

suicide : मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि हमारी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ससुराल वालों ने हत्या कर शवों को कुएं में फेंक दिया। महिला की शादी 18 साल पहले हुई थी। उसका पति कोलकाता में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक साथ चारों की मौत के बाद पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button