छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से बलात्कार

कोरबा, 19 जुलाई: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण और उसके साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छुपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस दल ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस मामले की जांच कर रही है।



