Indian Railways: रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात..प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाला सर्विस चार्ज खत्म

Indian Railways Says No Service Charge: अगर आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. रेल मंत्रालय ने (Indian Railways) यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाले सर्विस चार्ज (Service Charge) को खत्म कर दिया है. रेल मंत्रालय ने इस संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को सर्कुलर भी जारी कर दिया है. आपको बता दें इस नियम के लागू होने के पहले तक ट्रेन से यात्रा के दौरान खाने-पीने का ऑर्डर करने पर आईआरसीटीसी (IRCTC) 50 रुपये का सर्विस चार्ज लेता है.
इन ट्रेनों के यात्रियों को देना होता था सर्विस चार्ज
अब नए नियम के तहत सर्विस चार्ज से उन यात्रियों को छूट मिलेगी जिन्होंने टिकट बुकिंग के समय खाने का ऑप्शन नहीं चुना है. उनको अब चाय-पानी मौजूदा कीमत पर ही मिलेगा. लेकिन नाश्ता और खाने के लिए बतौर सर्विस चार्ज 50 रुपये ज्यादा देने होंगे. अभी तक 50 रुपये का सर्विस चार्ज राजधानी, दूरंतो, शताब्दी और वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने पर लगता था. हालांकि नाश्ते और खाने पर पहले की तरह ही सर्विस चार्ज देना होगा.



