बेरोजगारों का सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में निकली मैनेजर के पदों पर भर्ती

नईदिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नॉटिफिकेशन जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरु हो चुकी है जो 31 जुलाई आखिरी है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 30 वर्ष मांगी गई है। अगर आप 30 साल से ज्यादा के है तो आवेदन नहीं कर सकते। वहीं शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट और साथ ही इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है।
हफ्ते में 3 दिन छुट्टी-4 दिन काम?जाने देश में कब से लागू होगा नया नियम
इन पदो पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में 1000 रुपये देने होंगे। सेबी की तरफ से जारी की गई इस भर्ती की फेज 1 की परीक्षा और फेज 2 की परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर तो किया जाएगा। इस पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सेबी की अधिकारीक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाना होगा।



