देश

बड़ा हादसा!यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी,13 लोगो की मौत कई लोग अभी भी लापता

नर्मदा नदी में बस गिरने से 13 यात्रियों की मौत

मध्य प्रदेश में धार के खलघाट में यात्रियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई. इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस में करीब 55 यात्री सवार थे. कई यात्री अभी भी लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (CM Shivraj Singh) ने खलघाट, खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. सीएम खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं. हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है. सीएम चौहान ने साथ ही खरगोन कलेक्टर से फोन पर फिर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली.

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button