ICSE Class 10th Result: ICSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित – RGH NEWS
देश

ICSE Class 10th Result: ICSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित

ICSE Result 2022 Release: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE Board) यानी कि आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल 99.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बोर्ड ने शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट जारी किया छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं. इसके साथ ही रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

चार छात्रों ने किया टॉप

बोर्ड द्वारा जारी परिणामों के मुताबिक, इस बार चार छात्रों ने 99.8% मार्क्स पाकर टॉप किया है. वहीं, 34 स्टूडेंट्स 99.6% मार्क्स हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे. बता दें कि ICSE (10th क्लास) की परीक्षा 25 अप्रैल से 20 मई 2022 तक हुई थी.

इन बच्चों के 500 में से 499 नंबर

इस बार जिन चार स्टू़डेंट्स ने देश भर में टॉप किया है, उनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं. इनमें कानपुर की अनिका गुप्ता, बलरामपुर के पुष्कर त्रिपाठी के 99.8%, लखनऊ की कनिष्का मित्तल शामिल हैं

बिहार में इन बच्चों ने लहराया परचम

बोर्ड के 10वीं के परिणाम में नेहा ने 99.60% अंक हासिल कर बिहार टॉपर किया है. वह कारमेल हाई स्कूल पटना की छात्रा है. वहीं, पूर्णिया के ऋषभ कल्याण दूसरे स्थान पर रहे. ऋषभ को 99.40 अंक हासिल हुए हैं. उत्कर्ष और हरि ओम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे. दोनों डॉन बॉस्को एकेडमी के छात्र हैं.

पहले व दूसरे सेमेस्टर को समान वेटेज

वहीं, इससे पहले बोर्ड के सचिव गेरी आराथून ने कहा था कि अंतिम स्कोर के लिए पहले और दूसरे सेमेस्टर को समान ‘वेटेज’ दिया गया है. उन्होंने कहा कि जो छात्र पहले या दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए उन्हें अनुपस्थित माना गया है और उनके परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं.

SMS के जरिए भी मिलेगा रिजल्ट

भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) के मुख्य कार्यकारी और सचिव आराथून ने कहा कि आईसीएसई कक्षा 10 के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा CISCE के करियर्स पोर्टल, वेबसाइट और एसएमएस (SMS) के जरिए नतीजे प्राप्त कर सकते हैं.

प्रोजेक्ट के अंकों को भी किया गया एड

उन्होंने कहा कि ICSE परीक्षा परिणाम की गणना के लिए सेमेस्टर एक और सेमेस्टर दो, दोनों को समान वेटेज दिया गया है. प्रत्येक विषय और पर्चे के अंतिम अंक की गणना के लिए सेमेस्टर एक, सेमेस्टर दो और प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) के अंकों को जोड़ा गया है.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर क्लिक करें. इसके बाद ICSE Result 2022 के लिंक पर जाकर क्लिक करें. अब यहां पर जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसको भरें. डिटेल भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Related Articles

Back to top button