रात में पत्नी ने बस इतनी सी बात के लिए कर दी ना…. तो पति ने ले ली जान, फिर खुद ही किया – RGH NEWS
देश

रात में पत्नी ने बस इतनी सी बात के लिए कर दी ना…. तो पति ने ले ली जान, फिर खुद ही किया

मुंबई । मालवानी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। 55 वर्षीय पति ने एक छोटी सी बात के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी ने जब पति को अपने करीब आने से इंकार किया तो पति गुस्से से लाल हो गया। पति ने सिर्फ इस बात के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने रात में उसके बगल सोने से मना कर दिया था। पत्नी के ना कहने की बात ने दोनों के बीच विवाद पैदा कर दिया। गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़े पत्थर की चक्की से अपने 48 वर्षीय पत्नी पर वार कर दिया।

इस घटना ने अधेड़ महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। कोई कुछ कर पाता इससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति बलाडे ने मालवानी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Related Articles

Back to top button