खराब फार्म से जूझ रहे विराट कोहली को इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह – RGH NEWS
खेल

खराब फार्म से जूझ रहे विराट कोहली को इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह

Michael Vaughan Statement On Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के जांबाज खिलाड़ी विराट कोहली काफी समय से खराब फार्म से जूझ रहे हैं। उनके खराब फार्म पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक बयान दिया है। उन्होंने बताया कि विराट कोहली कहां गलती कर रहे हैं। दरअसल, इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में कोहली ने शुरुआत तो अच्छी की पर उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। दूसरे वनडे में विराट कोहली महज 16 रन रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

विराट कोहली के मूवमेंट या तकनीक में कमी नहीं’

माइकल वॉन (Michael Vaughan) का मानना है कि विराट कोहली को खेल से ब्रेक लेने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस वक्त विराट कोहली का ध्यान भटक रहा है, इस वजह से वह गेम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस दिग्गज खिलाड़ी को ब्रेक लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली के मूवमेंट या तकनीक में कमी नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि वह संभवतः फोकस भटकने के कारण वह ऐसी गलती कर जाते हैं।

विराट कोहली को ब्रेक लेने की जरूरत’

विराट कोहली के खराब फॉर्म पर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा कि मेरा पहले मानना रहा है कि इस खिलाड़ी को ब्रेक लेने की जरूरत है। दरअसल, मुझे लगता है कि गेंद को देखकर उस पर रिएक्‍ट कर मानसिक दृढ़ता की बात है. वहीं, पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान का कहते हैं कि विराट कोहली को फैसला करना पडे़गा कि वह ब्रेक चाहते हैं या खेलना पसंद करेंगे. यह व्यक्तिगत फैसला है। साथ ही उन्होंने कहा कि विराट कोहली को यह खुद सोचना पड़ेगा कि उनके लिए बेस्ट क्या है।

Related Articles

Back to top button