Raigarh News: रायगढ़ शहर के बीचो बीच हुआ बड़ा हादसा, एक आदमी की मौत, पुलिस ने ऐसा निकाला...पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ शहर के बीचो बीच हुआ बड़ा हादसा, एक आदमी की मौत, पुलिस ने ऐसा निकाला…पढ़ें पूरी खबर

Raigarh News रायगढ़  शहर के अंदर हेमू कालानी चौक के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार ने एक पैदल राहगीर को ऐसी ठोकर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लाश भी पूरी तरह फंस गई जिसे बाद में लोगों के सहयोग से निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि एक SUV गाड़ी चक्रपथ से तेज गति से गाड़ी चलाकर आ रहा था उसी समय कोई पैदल राहगीर वहां से गुजर रहा था। गाड़ी इतनी रफ्तार में थी की उसने नियंत्रण खो दिया और राहगीर उसकी चपेट में आ गया जिसे उसकी मौत हो गई।

घटना कारित करने वाली गाड़ी का नंबर CG 13 AR 9100 है और उसके पीछे पूजा रेडियम भी लिखा हुआ है। बताया जाता है कि इस गाड़ी में एक युवक और एक युवती बैठे थे और घटना के बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल लाश को हटाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button