कमरे में बोरे में बंद मिला मासूम का शव, बच्ची की हालत देख फटी रह गई पुलिस की आंखे

Murder of 6 Year Old Girl: लखनऊ। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल की बच्ची का बोरे में बंधा हुआ शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर के एक इलाके में स्कूल जाने के लिए घर से निकली मासूम लापता हो गई। घरवालों ने बहुत खोजा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस वालों को दी। पुलिस ने जब बच्ची की खोज की तब उसका शव एक कमरेके अंदर बोरे में बंद पाया गया
सिर पर मिले चोट के निशान
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला फतेहपुर के कल्याणपुर के दौलतपुर गांव का है। फतेहपुर के एसपी ने बताया कि पिता ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही एक मकान से मासूम की लाश मिली। बच्ची का शव बोरे में बंद था और उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। इसके बाद जब पुलिस में तलाशी की तो सच सामने आया।
हिंसक झड़प में 50 से अधिक लोगों की मौत!
बता दें फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसक साथ ही बच्ची की हालत को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


