India vs England 2nd ODI: दूसरे वनडे में ये होगी भारत की Playing 11

India vs England: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है. ऐसे में दूसरे मैच को जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज कब्जाने पर होंगी. भारत के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं. दूसरा टी20 मैच जीतने के लिए कप्तान रोहित शर्मा टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं. पहले मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार अंदाज में जीता था.
ये हो सकता है टॉप ऑर्डर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने कमाल का खेल दिखाया था. ऐसे में इनका उतरना तय लग रहा है. पहले मैच में दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी. अगर विराट कोहली फिट होते हैं, तो वह नंबर तीन पर उतरेंगे. वरना सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जा सकता है. विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह पिछले दो साल से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं.
ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर
विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋषभ पंत निभाते हुए नजर आएंगे. फिलहाल पंत तीनों ही फॉर्मेट में भारत के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. नंबर पांच पर सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है. सूर्यकमार यादव ने टी20 मैचों में तूफानी बैटिंग की थी. वहीं, छठे नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का उतरना तय है. हार्दिक ने पहले मैच में तूफानी गेंदबाजी की थी.
रोहित को है इन गेंदबाजों को भरोसा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया था. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट हासिल किए थे. वहीं, मोहम्मद शमी ने 3 विकेट चटकाए थे. प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक विकेट गया. कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा से गेंदबाजी नहीं करवाई थी. ऐसे में कप्तान रोहित उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकते हैं. स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है.
दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल



